spot_img
Homeमहाराष्ट्रजनसेवा की पहल, प्रभाग 28 में मुफ्त दिवाली किट का वितरण

जनसेवा की पहल, प्रभाग 28 में मुफ्त दिवाली किट का वितरण

प्रमोद डोंबिवली (सं. भा.)। दीपावली के पावन पर्व पर आम नागरिकों के साथ खुशियां बांटने और जरूरतमंद परिवारों को त्योहार की सौगात देने के उद्देश्य से डोंबिवली पूर्व के प्रभाग क्रमांक 28 स्थित गांधीनगर परिसर में मुफ्त दिवाली किट का वितरण किया गया। शिवसेना की इस पहल के तहत बड़ी संख्या में नागरिकों को दिवाली की सामग्री वितरित कर त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाया गया।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद श्रीकांत शिंदे और विधायक राजेश गोवर्धन मोरे के मार्गदर्शन में नगरसेविका दीपाली स्वप्निल पाटील, नगरसेविका ज्योति राजन मराठे, नगरसेवक सूरज राजन मराठे और नगरसेवक हर्षल राजेश मोरे के माध्यम से यह वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व नगरसेवक एवं शिवसेना सहसंपर्क प्रमुख पंढरीनाथ म. पाटील, नगरसेविका दीपाली स्वप्निल पाटील तथा विभाग प्रमुख एड. स्वप्निल पाटील की ओर से किया गया था।
इस अवसर पर पूर्व नगरसेविका अनिता मयेकर, विभाग प्रमुख स्वप्निल पाटील, शाखा प्रमुख गणपत बाणे, शाखा संगठक अनिता बोरगे, शाखा प्रमुख मिलिंद चव्हाण, वरिष्ठ नागरिक विनायक टेंबे, अखिलेश राजपूत, समर्थ राजशिर्के और इंद्रकुमार सहित शिवसेना के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से दिवाली के अवसर पर सामाजिक सहभागिता और जनसेवा का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com