कानपुर (सं. भा.) कानपुर देहात के रूरा में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में लगे हाइड्रा की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गयी । घटना के बाद हाइड्रा का ड्राइवर मौके से फरार हो गया । घटना की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया । वही घटना की सूचना पर रूरा पुलिस मौके पर पहुंची । शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा और मामले की कार्यवाही में जुट गयी है । वही मौके पर पहुंचे परिजनों ने हाइड्रा के ड्राइवर पर लापरवाही से कार्य करने का आरोप लगाया है ।

दरअसल मामला रूरा थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग का है जहां थाना क्षेत्र के भिखनापुर गांव की रहने वाली रजोला पांडेय दांत दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाने जा रही थी । जैसे ही रजोला पांडेय रूरा क्रासिंग के बगल से गुजर रही थी उसी दौरान वहाँ रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य कर रहे हाइड्रा के टायर के नीचे आ गयी । जिससे दबकर उनकी मौत हो गयी । सूचना पर मौके पर परिजनों ने रेलवे का निर्माण कर रहे हाइड्रा के ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि रजोला पांडेय दांत दिखाने डॉक्टर के पास जा रही थी । जैसे ही क्रासिंग के पास से गुजरी वही हाइड्रा का ड्राइवर कान में ईयर फोन लगाकर कार्य कर रहा था उसी दौरान उसने रजोला पांडेय पर हाइड्रा का टायर चढ़ा दिया लोगो ने आवाज लगाई इसके बाद भी ड्राइवर को कुछ नही सुनाई दिया । जिससे रजोला पांडेय की टायर के नीचे आने से मौत हो गयी । वही घटना कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया


