spot_img
Homeउत्तर प्रदेशसूखाग्रस्त किसानों की मदद को आगे आए तेजिंदर सिंह तिवाना

सूखाग्रस्त किसानों की मदद को आगे आए तेजिंदर सिंह तिवाना

  • मुख्यमंत्री सहायता निधि में दिए ढाई लाख

मुंबई( सं.भा.) महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसान परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए नगरसेवक एवं स्थायी समिति सदस्य तेजिंदर सिंह तिवाना ने सराहनीय पहल की है। दीपावली के पावन अवसर पर खुशियां जरूरतमंदों के साथ बांटने की भावना से उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता निधि में 2 लाख 50 हजार रुपये का आर्थिक योगदान दिया। इस राशि का चेक उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा।

इस अवसर पर तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि किसान महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन की रीढ़ हैं। जब अन्नदाता संकट में होता है, तब समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह उसकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि किसान सुखी रहेगा, तभी महाराष्ट्र समृद्ध होगा। किसानों के कठिन समय में उनके साथ खड़ा रहना ही उनके लिए सच्चे अर्थों में दीपावली मनाना है।
तिवाना ने सूखा प्रभावित किसानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहायता निधि में दिया गया यह योगदान उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। साथ ही उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी अपनी क्षमता के अनुसार किसान परिवारों की सहायता करने और अन्नदाता के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आगे आने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com