spot_img
Homeमुंबईकल होगी चढ़ावे की नीलामी, सिद्धिविनायक मंदिर में

कल होगी चढ़ावे की नीलामी, सिद्धिविनायक मंदिर में

मुंबई (संवाददाता) : सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावे के गहनों की 25 दिसंबर को नीलामी की जाएगी। यह नीलामी सुबह 11 बजे से मंदिर परिसर में होगी। नीलाम की जाने वाली वस्तुओं को सुबह 9 बजे देखा जा सकता है।

मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी संजीव पाटील के अनुसार नीलामी की वस्तुओं में श्रीगणेश प्रतिमा, लॉकेट्स, दूर्वा, मोदक, अंगूठी, सोने की चैन, हार आदि शामिल है। भक्तों द्वारा चढ़ाई गई गहने को मंदिर ट्रस्ट ने नीलाम करने का फैसला किया है। इस नीलामी प्रक्रिया में कोई भी भक्त ऊंची बोली लगाकर प्रसाद के रूप में खरीद सकता है।

मंदिर में जो पैसे नगद चढ़ाए जाते हैं और चढ़ावे की गहने की नीलामी से मिले पैसे को ट्रस्ट समाज के हित में लगाती है। इसमें स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष रुप से खर्च की जाती है। पाटील को उम्मीद है कि इस बार नीलामी में भक्त बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com