उन्नाव (सं. भा.) उन्नाव के गंगाघाट में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां के एक निजी होटल में एक प्रेमिका ने फांसी लगा ली। प्रेमी द्वारा कुछ दिन पहले फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लेने के चलते उसके गम में प्रेमिका ने गंगाघाट के एक निजी होटल में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। ऐसा खुलासा कमरे में मिले सुसाइड नोट से हुआ है। सूचना पा कर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे से देशी शराब की बोतल और ब्लेड बरामद किया है। पुलिस ने मृतक लड़की के शव क़ो पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के हर पहलू की जाँच में जुटी है ।

आपको बता दें पूरा मामला गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गुप्ता मार्केट में स्थित एक निजी होटल का है जहाँ आज होटल के कमरे में मानसी नामक लड़की की फ़ासी से लटकती हुई लाश मिली । पुलिस क़ो होटल के रूम से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मानसी ने आत्महत्या की वजह उसके प्रेमी विशाल की मौत बताई है। घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुँचे परिजनों ने बताया कि मानसी आज सुबह घर से कानपुर जाने की बात कह कर निकली थी। वही दोपहर में पुलिस ने सूचना दी की मानसी ने एक होटल में आत्मा हत्या कर ली है। मानसी के भाई ने बताया की उसकी बहन की शादी कानपुर में रहने वाले विशाल से तय हो गयी थी और दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे। इस शादी के लिए विशाल की मां राजी नही थी। जबकि विशाल ने मां क़ो राजी करने की बता मानसी के घर वालों से कही थी। मृतका के भाई ने बताया की विशाल ने 12 मई शनिवार क़ो किसी बात क़ो लेकर फांसी लगा ली थी। उसके बाद से उसकी बहन मानसी बेहद परेशान रहने लगी थी।


