spot_img
Homeउत्तर प्रदेशटिकट का असली दावेदार वही जो कांग्रेस के प्रति पूर्ण समर्पितः जिलाध्यक्ष

टिकट का असली दावेदार वही जो कांग्रेस के प्रति पूर्ण समर्पितः जिलाध्यक्ष

बिंदकी, फतेहपुर (सं. भा.) । आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूती और पूर्ण समर्पण को प्राथमिकता देगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि टिकट के दावेदार वही बनेंगे, जो बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए छह महीनों तक जी-जान से मेहनत करेंगे। सिंह ने कहा कि पार्टी ने विपक्षियों को चुनौती देने का मन बना लिया है और आगामी चुनाव में विपक्ष का घमंड चकनाचूर करने का लक्ष्य रखा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा के होने वाले चुनावों में टिकट के सभी दावेदार तथा संगठन के लोग मिलकर 6 महीने के अंदर बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने सभी दावेदारों तथा पार्टी के पदाधिकारीगणों तथा उपस्थित कर्मठ कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से सभी लोग संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रह चुके अभिमन्यु सिंह के अलावा अन्य नए प्रत्याशियों के रूप में बाबर खान, सईद, देवेंद्र कुमार सिंह व फरीउद्दीन उर्फ पप्पू संभावित उम्मीदवार सामने आए हैं जिसमें पूर्व बिन्दकी विधानसभा के प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह को छोड़कर सभी चार दावेदार मौके पर मौजूद है। कहा कि अभिमन्यु सिंह ने फोन पर बताया कि आवश्यक कार्य पड़ जाने के कारण वो आने मे असमर्थ हैं, लेकिन उन्होंने अपनी दावेदारी की बात कही है। बताया कि कांग्रेस पार्टी से बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से कुल पांच संभावित उम्मीदवार सामने आए हैं, जिनको पहले पार्टी के लिए करो या मरो जैसे फार्मूले को अपनाना होगा और पार्टी के स्तंभ को अभी से ही जमीनी स्तर से मजबूत करना होगा।

इस अवसर पर पार्टी के फतेहपुर जिला संगठन प्रभारी राजन तिवारी, जिला महासचिव विवेक मिश्रा, नगर अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, नगर महासचिव इकलाख हुसैन, नगर उपाध्यक्ष मुन्नू बाबू द्विवेदी, सभासद प्रतिनिधि राजू लाला, पूर्व सभासद शोएब कुरैशी एवं अकरम गुड्डू आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com