मुबंई (संवाददाता)। गोरेगांव पश्चिम लिंक रोड स्थित रॉयल स्मॉक हुक्का पार्लर में एक युवक की हुई हत्या के बाद से भी बांगुर नगर पुलिस कोई सबक लेने को तैयार नहीं दिखाई देती है। उक्त घटना के बाद मुंबई पुलिस आयुक्त दत्ता फडसलगीकर ने मुंबई के हुक्का पार्लरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है । आदेश का पालन नहीं करने पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही गई है। इस सब के बावजूद बांगुर नगर पुलिस अपने ही आयुक्त के आदेश की धज्जियां उ़डाती दिख रही है। एवरशाइन नगर के टल्ली-गल्ली हुक्का पार्लर के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही है।
बता दें कि विगत दिनों गोरेगांव पश्चिम लिंक रोड पर रॉयल स्मॉक हुक्का पार्लर में दो युवकों के गुट में विवाद हो गया था। इस विवाद में एक युवक को तीन लोगों ने चाकू मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त पडसलगीकर ने आदेश देते हुए सख्त कार्रवाई करने का आदेश गोरेगांव पुलिस को दिया। इस के बाद पुलिस ने मनपा के साथ मिल कर अवैध रॉयल स्मॉक हुक्का पार्लर के खिलाफ न सिर्पâ क़डी कार्रवाई की बल्की उसे तो़ड दिया। रॉयल स्मॉक की तरह ही एवरशाईन नगर में टल्ली-गल्ली नायक हुक्का पार्लर अवैध तौर पर चलाया जा रहा है। दरअसल झरना बीयर बार और टल्ली-गल्ली हुक्का पार्लर एक ही मालिक का है। उसने बिल्डिंग के कंपाउंड में दो गेट खोल रखे है जिसका वह फायदा उठाते हुए एक ही गाले में दोनों चीजों को कानून की धज्जियां उ़डाते हुए खुले आम चला रहा है।


