मुंबई (संवाददाता)। एसआरए के तहत बिल्डिंग बनाने वाले विकासक सरकार के २०२२ तक सबको घर के अभियान में मदद कर रहे हैं और यदि असामाजिक तत्व उसमें बाधा डालते हैं तो यह हमारी सरकार के शासन में नहीं चलेगा।
सांसद गोपाल शेट्टी दहिसर में भा़डुत एवं विकासकों के स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाडुत को उसका हक मिलना चाहिए एवं विकासक को सम्मान मिलना चाहिए , क्योंकि वे सरकार के काम को गति दे रहे हैं. उन्होंने आगे बताया कि सरकार एसआरए के तहत मिलने वाले घरों के एरिया को भी ब़ढाने जा रही है एवं अपात्र झोप़डाधारकों को भी कुछ शुल्क लेकर घर देने की योजना बना रही है। इस अवसर पर उन्होंने नारायण शेलार , रामजी भरवाड, हिरेन आशर , नटवर पुरोहित व दक्षेनदर अगरवाल का अपात्र झोप़डाधारकों को अपने कोटे में से घर देने के लिए अभिनंदन किया।


