मुंबई (संवाददाता)। मनपा में मेगा भर्ती का रास्ता खुल गया है। मनपा की स्थायी समिति ने प्रशासन की तरफ से तैयार किये गए प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है जिसके तहत विभिन्न विभागों में १३८८ पदों पर नियुक्ति हो सकेगी. अतिरिक्त मनपा आयुक्त विजय सिंघल ने स्थायी समिति को आश्वस्त किया कि भर्ती प्रक्रिया में प्रशिक्षणार्थी कोटा रखा जाएगा एवं आणि न्यायालय में गए ९०५ उम्मीदवारों के संदर्भ में फैसला आने पर रिक्त पदों पर उनकी नियुक्ति की जाएगी।
मनपा प्रशासन की तरफ से पिछले स्थायी समिति की बैठक में विविध विभागों में कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव पेश किया गया था उस समय प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई सदस्यों ने मनपा में वर्ष २००९ में हुई भर्ती प्रक्रिया के ९०५ उम्मीदवारों का मुद्दा उठाया था , जिन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
सदस्यों ने प्रशिक्षणार्थियों का कोटा फिक्स करने की मांग करते हुए मेगा भर्ती प्रस्ताव का विरोध किया था। सदस्यों ने यह बी कहा था कि पहले पुराना विवाद समाप्त किया जाय उसके बाद नई भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाय . स्थायी समिति अध्यक्ष रमेश कोरगांवकर ने सदस्यों के मुद्दों पर स्पष्टीकरण का निर्देश प्रशासन को दिया था. जिसके तहत प्रशासन की तरफ से नया सुधारित प्रस्ताव स्थायी समिति के समक्ष के पेश किया गया था। स्थायी समिति की बैठक में प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त आयुक्त विजय सिंघल ने नगरसेवकों के सवालों का उत्तर दिया। अतिरिक्त आयुक्त के स्पष्टीकरण के बाद प्रस्ताव को हरी जंडी दे दी गयी है।
प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मनपा अस्पतालों, जल विभाग ,सफाई विभाग एवं प्रशासकीय विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाएगी . अत्यावश्यक विभागों में कर्मचारियों की भर्ती किये जाने से लोगों को बेहतर सेवा सुविधा मिला सकेगी . इससे युवाओं को रोजगार मिल सकेगा..


