spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईटूटी पुलिया के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

टूटी पुलिया के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मुंबई (सं. भा.) : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रामपुर घाट पर बने पीपे के पुल को पक्का बनाने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से की गई है। रेलवे सलाहकार समिति (मध्य रेलवे) के सदस्य तथा मुंबई के समाजसेवी डॉ. मनोज दुबे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पक्का पुल बनाने की मांग की है।

डॉ. दुबे ने पत्र में लिखा है कि पीपा पुल  जो जिला भदोही (रामपुर घाट) और (जोपा घाट) जिला मिर्जापुर को जोड़ता है, वह प्रत्येक बरसात में टूट जाता  है। जिससे आने –जाने में काफी तकलीफ होती है। जिसकी वजह से लगभग 200 गांव के लोगो को आने जाने खासकर  मेडिकल इमरजेंसी में बहुत परेशानी हो रही है ! 6 किलो मीटर का रास्ता अब 60 किलो मीटर घूमकर तय करना पड़ रहा है जो बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए काफी कष्टदायक है। अगर इस जगह पक्का पुल बनता है तो इस पुल से दोनों जिले के लोगो को रोजगार भी मिलेगा और अन्य परेशानियां भी समाप्त हो जाएगी। मनोज दुबे ने पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी भदोही तथा जिलाधिकारी मिर्जापुर को भी संप्रेषित किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com