spot_img
Homeअन्यकविता-ग़ज़लगिरगांव चौपाटी पर साहित्य का महाकुंभ, कवियों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

गिरगांव चौपाटी पर साहित्य का महाकुंभ, कवियों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

मुंबई(सं.भा.) गिरगांव चौपाटी पर श्री ब्रजमंडल मुंबई के तत्वावधान में आयोजित 35वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन साहित्यिक उत्साह और काव्य रस के बीच संपन्न हुआ। हास्य, वीर रस, गीत, गजल और श्रृंगार रस की शानदार प्रस्तुतियों ने हजारों की संख्या में उपस्थित कविता प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों की रचनाओं पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के कुशल संचालन में आयोजित इस कवि सम्मेलन में भीलवाड़ा के योगेंद्र शर्मा, नई दिल्ली की डॉ. कीर्ति काले, राजस्थान के कोटा से कुंवर जावेद और कानपुर के लाफ्टर चैंपियन फेम हेमंत पांडेय ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से कभी हंसी के ठहाके लगवाए तो कभी भावनाओं और देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ से श्रोताओं को भावविभोर किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योगपति महेश वंशीधर अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों और संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मान समारोह का संचालन कवि सम्मेलन के संयोजक कानबिहारी अग्रवाल ने किया। उल्लेखनीय है कि इसी मंच पर इससे पहले लगातार दस दिनों तक भव्य श्रीकृष्ण रासलीला का आयोजन भी किया गया था।

संस्था के अध्यक्ष अनिल आर. अग्रवाल और मंत्री ओमप्रकाश बी. अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस साहित्यिक समारोह को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष प्रदीप आर. लाड़ीवाल, कवि सम्मेलन संयोजक एवं ट्रस्टी कानबिहारी अग्रवाल तथा श्रीकृष्ण रासलीला संयोजक विवेक जी अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह की अध्यक्षता कैलाश अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अनिल एम. गुप्ता, अमरीशचंद अग्रवाल, राजीव एस. अग्रवाल और लक्ष्मीनारायण अग्रवाल (मन्नू सेठ) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्यामलाल अग्रवाल, प्रदीप जैन, रानी पांडेय, शशिधर पांडेय, चमनलाल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, सुरेशचंद अग्रवाल, बृजकिशोर अग्रवाल, रविशंकर अग्रवाल, गोविंद डी. अग्रवाल, अनिल पी. अग्रवाल, राजेश मित्तल, गौरव शर्मा, संदीप पी. अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अशोक बी. अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, धर्मेश गर्ग, उमेश मित्तल सहित संस्था के अनेक ट्रस्टी, पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

आयोजन समिति के उदेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजेश बी. अग्रवाल, मुकुंद शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, विकास डी. अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और कौशल पिपरिया सहित अन्य सदस्यों का आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com