spot_img
Homeमुंबईमहाराष्ट्र दिवस पर सेवा का संकल्प, 100 महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की...

महाराष्ट्र दिवस पर सेवा का संकल्प, 100 महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की राह

मुंबई (सं. भा.):
महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर जहां पूरे राज्य में उत्सव का माहौल रहा, वहीं मुंबई में इस दिन को समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए एक सराहनीय पहल सामने आई। उत्तर भारतीय संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया।
बांद्रा पूर्व के टीचर्स कॉलोनी स्थित संघ भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। गीत-संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के बीच 100 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई, जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।
इस पहल की खास बात यह रही कि लाभार्थियों में बड़ी संख्या मराठी महिलाओं की रही। करीब 60 से अधिक स्थानीय महिलाओं को इसका लाभ मिला, जो सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देता है।
संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र उनकी कर्मभूमि है और यहां के विकास में योगदान देना उनका कर्तव्य है। उन्होंने सभी से समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक राजहंस सिंह, भाजपा नेता अमरजीत सिंह, कार्याध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, उत्तर प्रदेश पत्रकार संघ के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी, संजय सिंह, डॉ. किशोर सिंह, भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, रमेश बहादुर सिंह, सुरेंद्र गिरी, अनिल गलगली, बैजनाथ मिश्र, श्रीनिवास तिवारी ‘विद्रोही महाराज’, एड. अवनीश सिंह, अजय कुमार सिंह, पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, विजय सिंह कौशिक, राघवेंद्र द्विवेदी, शिवपूजन पांडेय, अविनाश पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने किया, जबकि अंत में अध्यक्ष संतोष सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com