- महाराष्ट्र में जल्द होगा 7 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती
- विधानमंडल के अधिवेशन में गृहमंत्री ने दिया आश्वासन
मुंबई (सं.भा.): कोविड काल के कारण लगभग 2 वर्ष से अधिक समय से महाराष्ट्र में पुलिस भर्ती प्रक्रिया रूकी हुई है। अब पुलिस सेवा में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है।
खबर के अनुसार गृह विभाग की तरफ से जल्द ही पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 7 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया एक साथ की जाएगी। राज्य विधानमंडल के अधिवेशन में गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया था। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया जून महीने में शुरू हो सकती है। इसके लिए जल्द ही आवेदन मंगाया जाएगा। बताया गया कि 7 हजार की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक बार फिर बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की जानी है। उल्लेखनीय है कि कोविड की वजह से पिछले दो सालों से भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ठप हो गई थी। राज्य में हजारों की संख्या में युवा पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं। अब कोविड खत्म होने के बाद सरकार ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।
महाराष्ट्र में जल्द होगा 7 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती
RELATED ARTICLES


