spot_img
Homeमुंबईमुंबई में भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित

मुंबई में भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित

मुंबई (सं. भा.) : मुंबई और उपनगरों में रात से ही भारी बारिश से सायन,हिंदमाता, दादर, माटुंगा, भांडुप, अंधेरी, कुर्ला आदि इलाकों में बड़ी मात्रा में जलभराव हो गया है। बारिश का पानी रेलवे की पटरियों पर भी जमा हो गया है, इससे मध्य रेलवे और हार्बर रेलवे की सेवा बाधित हो गई हैं। इसके साथ ही बारिश की वजह से पश्चिम रेलवे की सेवा भी काफी देरी से चल रही है।
मुंबई में रात भर में करीब ३०० मिमि रिकार्ड बारिश दर्ज की गई है। इससे मुंबई के निचले इलाकों , अंधेरी सबवे , मिलन सबवे और मालाड सबवे जलमग्र हो गया है। इससे शहर में सडक़ यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इन सबवे पर मनपाकर्मी पंपिंग के सहयोग से पानी निकालने का काम कर रहे हैं।


भारी बारिश का असर सेंट्रल रेलवे और हार्बर रेलवे पर देखने को मिल रहा है। ठाणे से वाशी तक लोकल ट्रेनें पूरी तरह से बंद हैं। साथ ही ठाणे से मुंबई आने वाला रेल यातायात भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। कोल्हापुर से मुंबई आ रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस करीब दो घंटे से अंबरनाथ स्टेशन पर रुकी हुई है। इसे देखते हुए मध्य रेलवे की लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। पुणे से मुंबई जाने वाली सिंहगढ़ एक्सप्रेस और डेक्कन क्वीन भी रद्द कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com