- डांस का वीडियो देख पुलिस ने मारा था छापा
मुंबई (सं. भा.) : गोरेगांव पश्चिम में लिंक रोड पर एक बार चलता है। रासबेरी नाम से चलने वाला यह बार अब अपना नाम बदल चुका है। इसका नया नाम ‘क्विन द बार’ हो गया है। दरअसल इसके पीछे की कहानी यह है कि लगभग डेढ़ महीने पहले कुछ लोगों ने यहां चलने वाले अश्लील डांस का वीडियो बना लिया था। ऊ वीडियो क्लिप को देख मुंबई पुलिस की समाजसेवा शाखा ने रेड डाल कर लगभग आधा दर्जन से अधिक बार डांसरों को वहां से छुड़ाया था। उस दौरान पुलिस टीम बार में बने कैविटी यानी तहखाने को खोजने में नाकाम रही थी या तब इस से अंजान बनी थी। यह सवाल अब भी लोगों के दिमाग में उठ रहे हैं। बात चाहे जो भी हो पर इस रेड ने रासबेरी को ‘क्विन द बार’ नाम रखने के लिए जरुर मजबूर कर दिया। लोगों का कहना है कि नाम बदलने से बार में अश्लीक डांस होना बंद नही हुआ है।

नाम बदल कर बार का संचालक पुलिस अधिकारियों को सिर्फ गुमराह कर रहा है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि बार मैनेजर की स्थानीय पुलिस के साथ बहुत अच्छी सेटिंग है। बार चेकिंग के लिए गाड़ी जब बांगुर नगर पुलिस स्टेशन से निकलती है तो उसकी सूचना उसे तुरंत मिल जाती है। इसके बावजूद बार मैनेजर बाहर खड़े बाउंसर के हाथ में चाबी के गुच्छे के साथ छोटा रिमोट दे रखा है जो पुलिस की गाड़ी देखते ही रिमोट का बटन दबा कर अलार्म बजा कर बार के अंदर लोगों को सावधान कर देता है। अलार्म बजते ही लडकियों को बार में बने गुप्त तहखाने में छुपा दिया जाता है।

बहरहाल ‘बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी’ यानी सौ की सीधी बात यह है कि रासबेरी से ‘क्विन द बार’ नाम रख कर बार संचालक कब तक बचेगा। वहां अश्लील डांस होगा तो बवाल मचेगा ही। वैसे भी कानून की धज्जियां उड़ाने वाले बार मालिकों के खिलाफ समाज सेवा शाखा धड़ल्ले से कारवाई कर रही है। विश्वसनीय सूत्र यह भी बताते हैं कि फिलहाल बार मालिक ने समाज सेवा शाखा के अधिकारियों के साथ अच्छी सेटिंग कर रखी है।


