spot_img
Homeमुंबईयात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त डिब्बे

यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त डिब्बे

मुंबई (सं. भा.)। यात्रियों की सुविधा तथा मई माह में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर पfश्चम रेलवे ने 3 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त डिब्बे जोड़े हैं। अतिरिक्त डिब्बों में ट्रेन सं. 22474/ 22473 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा। अतिरिक्त डिब्बा बांद्रा टर्मिनस से 28 मई तक एवं बीकानेर से 27 मई तक जोड़ा जाएगा।
ट्रेन सं. 09622/09621 बांद्रा टर्मिनस- अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बे बांद्रा टर्मिनस से 21 अप्रैल से 27 मई तक एवं बीकानेर से 22 अप्रैल से 26 मई तक जाएगा। ट्रेन सं. 12490/ 12489 दादर-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में एक अfतfरक्त एसी 3 टियर डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह अतिरिक्त डिब्बे बांद्रा टfम&नस से 29 मई तक एवं बीकानेर से 28 मई तक जोड़ा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com