spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस के सामने आगजनी करने में युवक गिरफ्तार

पुलिस के सामने आगजनी करने में युवक गिरफ्तार

रसूलाबाद (सं. भा.) : पलिया बांसखेड़ा गांव में सार्वजनिक भूमि को कब्जा मुक्त कराने गई पुलिस के सामने कब्जेदार ने पेशबंदी के लिए झोपड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पलिया बांसखेड़ा निवासी महावीर ने गांव में सार्वजनिक भूमि पर झोपड़ी रख कब्जा करने के साथ चक्की कारखाना संचालित कर दिया। बिल्हौर रोड किनारे की बेशकीमती सार्वजनिक भूमि पर कब्जे की शिकायत प्रधान ने एडीएम से की थी। इसपर उन्होंने सार्वजनिक भूमि कब्जा मुक्त कराने का निर्देश पुलिस को दिया था। गुरुवार को चौकी इंचार्ज तिश्ती सुदेश कुमार रामशंकर के साथ कब्जा हटवाने गए थे। इसपर महावीर ने पेशबंदी के लिए झप्पर में आग लगा दी थी। इसके साथ ही उसे प्रधान से मारपीट की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आगजनी के आरोपी महावीर को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com