जौनपुर (सं.भा.) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसका वह निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास होगा। विधानसभा स्तर पर बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने का हरसंभव प्रयास होगा। यह बातें सपा के नवागत जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने शुक्रवार को डाक बंगले में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए नेता, नीति व सही नियत की आवश्यकता होती है। यह तीनों चीजें समाजवादी पार्टी में मौजूद है। सपा किसी एक समाज के लिए नहीं बनाई गई है। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती से पहुंचाकर खड़ा किया जाएगा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू की जाएगी। हम नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। सपा सरकार में कराए गए मेडिकल कालेज का निर्माण अधूरा है इसके लिए बात की जाएगी।
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास
RELATED ARTICLES


