मुंबई (संवाददाता) । ट्रैफिक समस्या दूर करने के लिए हो रहे मेट्रो के निर्माण कार्य से ट्रैफिक की समस्या जटिल हो गयी है। अंधेरी के डीएन नगर से दहिसर तक जानेवाली मेट्रो-२ ए के निर्माणाधीम कार्य से ट्रैफिक की समस्या गंभीर हो गयी है। मुंबईकर इस रासते पर प्रतिदिन सुबह और शाम के समय ३ से ४ घंटे जाम में फंसते हैं। मेट्रो के लिए करीब २० किलोमीडर तक खुदाई का काम चल रहा है।
यह कार्य कब तक चलेगा यह तय नहीं है, लेकिन इससे लोगों को मानसिक और शारीरिक प्रता़डना सहनी प़ड रही है। ट्रैफिक के कारन प्रदूषण की समस्या भी गंभीर हो रही है। इससे अंधेरी पश्चिम के इन्फिनिटी मॉल के सामने से, मेगा मॉल, शहीद भगत सिंग मार्ग, इन आर्बिट मॉल, मीठ चौकी जंक्शन, चारकोप, महावीर नगर, बोरीवली और अंधेरी से दहिसर तह पूरे लिंक रोड पर यह समस्या हैं।
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि यह गंभीर समस्या है। हम मेट्रो के विरोधी नहीं हैं, लेकिन इस सम्सया का समाधान निकाला जाना चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील किया कि वे इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाएं । साथ ही एमएमआरडीए, पुलिस, मुंबई मनपा, ट्रैफिक पुलिस को भी बैठक में शामिल किया जाए।


