मुंबई(संवाददाता)। महाराष्ट्र सहित पूरे देश में मुंह का कैंसर रोग विकराल रुप लेता जा रहा है। इस जानलेवा रोग की रोक थाम के लिए न सिर्फ सरकार को बल्कि उन लोगों को भी जागरुक होना प़डेगा जो तम्बाकू तथा पान- मसाला का सेवन करते है। ऐसी बातें राज्य के स्वास्थ मंत्री डाँ. दीपक सावंत ने शुक्रवार को मालवणी स्थित सरकारी अस्पताल के प्रांगण में कही।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ विभाग द्वारा राज्य स्तरीय मौखीक स्वास्थय जांच मुंहिम का उद्घाटन शुक्रवार को मालवणी के सरकारी अस्पताल में किया गया। इस मुहिम के उद्घाटक राज्य के स्वस्था मंत्री डाँ दीपक सावंत ने इस अवसर पर कहा ब्रेस्ट, सर्वाइकल और ओरल (मुंह) कैंसर महाराष्ट्र सहित पूरे देश की आज प्रमुख समस्या बन गए हैं। इस में मुंह का कैंसर जैसा रोग महाराष्ट्र के युवाओं में तेजी से फ़ैल रहा है।
इसी को ध्यान में रखते हुए १ दिसंबर से ३१ दिसंबर तक मौखिक स्वास्थ जांच की मुहिम शुरु की जा रही है। इस मुहिम के तहत सरकारी कर्मचारियों, पुलिस, विद्यार्थी, से लेकर शहरी भाग तथा आदिवासी पा़डा में रहने वाले ३० वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की मुंह के कैंसर की जांच की जाएगी। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि यह मुहिम अपने मकसद में पूरी तरह सफल होगा और महाराष्ट्र पूरे देश में कैंसर जैसी घातक बीमारी को पछा़डने में सबके आगे होगा।
इस मुहिम में टाटा कैंसर अस्पताल भी ब़ढ च़ढ कर सहभाग ले रही है। कार्यक्रम में मौजूद टाटा कैंसर अस्पताल के डाँ पंकज चतुर्वेदी ने वाहा कि आज नौजवान मुंह के कैंसर से पी़डित है। सिर्फ महाराष्ट्र में ही प्रति वर्ष ११ हजार लोग इस रोग के इलाज के टाटा कैंसर अस्पताल में आते हैं। उन्होंने बॉलीवुड के सेलेब्रेटियों के द्वारा पान – मसाला का विज्ञापन करने पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि सेलेब्रेटियों को विज्ञापन में पान- मसाला को खाते दैख नौजवान उस से प्रेरित होते हैं जो खतरनाक है।
सरकार को चाहिए कि इन सेलेब्रेटियों से बात कर उन्हे पान – मसाला का विज्ञापन नहीं करने की सलाह देने की जरुरत है।
इस मौके पर सार्वजनिक स्वास्थ विभाग के मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास, डॉ. सतिश पवार, सिविल सर्जन डॉ. बी.डी. अडवूलकर, वरिष्ठ चिकत्सा अधिकारी अजहर खान पठाण, स्थानीय नगरसेविका कमरजहां सिद्धिकी, स्टेफी केणी, सलमा अलमेलकर, नगरसेवक विरेंद्र चौधरी, शिवसेना उपविभाग प्रमुख अनिल भूपी, संतोष राणे, अजीत भंडारी, उपशाखा प्रमुख जॉन डेविड सहित स्वास्थ विभाग से जु़डे अधिकारी और आम जनता उपस्थित थे।


