spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईमहावीर हाई स्कूल के छत से टपक रहा है पानी जमीन से...

महावीर हाई स्कूल के छत से टपक रहा है पानी जमीन से निकल रहे है जहरीले कीड़े- मकोड़े

मुंबई (सं. भा.) | कांदिवली (पश्चिम), केडी कंपाउंड स्थित महावीर हाई स्कूल इन दिनों दयनीय दशा से गुजर रहा है बिल्डर के द्वारा बनाए गए एसआरए ट्रांजिट कैंप ने विद्यालय के दर्द को बढ़ा दिया है | विद्यालय के संरक्षक कृपाशंकर तिवारी ने बताया है कि बने ट्रांजिट में कमरे बहुत छोटे है, छात्रों को बैठने में तकलीफ होगी | और जो बना भी है छत पर लगे पतरे फटे है जिनसे बरसात होने पर खूब पानी टपक रहा है | लगे हुए पंखे खराब है | आने-जाने का रास्ता खराब है | इतना ही नहीं बिजली, पानी और शौचालय से संबधित शिकायत है | सबसे चिंताजनक बात है कि जमीन से बिषैले कीड़े-मकोड़े आदि निकल रहे है | उक्त बात विद्यालय के संस्थापक कृपाशंकर तिवारी काफी नाराज है इस बात की शिकायत मनपा और पुलिस में किया है | तिवारी का आरोप है कि बिल्डर उन्हें जान-बूझ कर तंग कर रहा है ताकि विद्यालय छोड़ कर भाग जाऊ | बिल्डर और एसआरए में नियोजित सोसायटी के पदाधिकारी बदले की भावना से विद्यालय को देख रहे है | बिल्डर ने पहले विद्यालय को अपात्र किया था | हाई कोर्ट के आदेश के बाद विद्यालय को पात्रता का हक़ मिला लेकिन बिल्डर अभी भी अपनी हरकतों से परेशान करने में लगा है | कृपाशंकर तिवारी का कहना है कि भाजपा के नगर सेवक कमलेश यादव के इशारे पर बिल्डर उन्हें तंग कर रहा है | तिवारी के मुताबिक रुपारेल बिल्डर से कमलेश यादव के गहरे संबंध है | कुछ लोगों की बातों को सच माने तो कमलेश यादव रुपारेल बिल्डर के पार्टनर है | तिवारी ने बताया कि कमलेश यादव पहले उनसे खूब दोस्ती की बाद पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है | विद्यालय ने उच्च न्यायलय में अपनी मांग को लेकर बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दायर किया था | जिस पर माननीय अदालत ने फैसला देते हुए कहा था कि पर्यायी जगह देने के बाद स्कूल को तोड़े | साथ में यह भी कहा था कि विद्यालय प्रबंधन जगह मिलने के बाद तुरंत बनें ट्रांजिट कैंप में स्कूल को शिफ्ट कर खाली कर दे | मनपा को भी कहा था कि विद्यालय के सभी मांग पर गौर करे और पन्द्रह दिन बाद विद्यालय को तोड़े | कोर्ट के इतना आदेश मिलते ही बिल्डर और उसके बिचौलियों की मन की मुराद पूरी हुई क्यों की विद्यालय के कारण प्रोजेक्ट रुका था | अब बिल्डर उक्त बातों का हिसाब चुकता करने के लिए महावीर हाई स्कूल से हिसाब-किताब बराबर करने पर तुला है | कृपाशंकर तिवारी ने भाजपा के प्रति नाराजगी जाहिर किया है और कहा कि भाजपा के सब के सब जनप्रति निधि और कार्यकर्ता बिल्डर के लिए काम कर रहे है उनके इशारे पर बिल्डर परेशान कर  रहा है | अब दो-चार दिन में स्कूल शुरू होने वाला है जिसको लेकर विद्यालय परिवार चिंतित है |

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com