वसई (संवाददाता)। पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक ३३ वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार अनीता शिकायतकर्ता महिला नायगांव की रहने वाली है। महिला ने लिखित शिकायत देकर पुलिस को बताया कि आरोपी विकास (काल्पनिक नाम ) और वह वर्ष २००८ से २०१४ तक एक साथ रहते थे।
इस बीच आरोपी विकास फ्लैट अपने नाम करने की कोशिश में लगा था, जिसकी भनक महिला को लग गयी और वह विकास से अलग रहने लगी। आरोपी ने पीड़ित के साथ शारीरिक संबध स्थापित किया और अश्लील फोटो निकाल कर विनयभंग किया।
पीड़िता गर्भवती हो गयी। गर्भवती होने के बाद आरोपी ने दवा देकर पीड़िता का गर्भपात करवा दिया। यहां तक पीड़िता का हाथ-पैर बांधकर उसे मारा – पीटा . आरोपी नंबर २ समरजीत ( कालपनिक नाम ) के उक्त मामले में आरोपी का सहायता की . पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


