spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईमालाड में भाजपा का चिकित्सा शिविर मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन भीड़...

मालाड में भाजपा का चिकित्सा शिविर मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन भीड़ बढ़ी, सुविधाएं घटी

मुंबई (सं. भा.)  भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई जिला द्वारा आर.के.-एचआईवी एड्स रिसर्च एवं केअर सेंटर के सहयोग से आयोजित महाचिकित्सा शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया. मालाड पश्चिम, मालवणी के सीपीडब्लूडी मैदान पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की 50वीं पुण्यतिथी के अवसर पर आयोजित चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी जिसके चलते सुविधाएं कम पड़ गयी. जिला अध्यक्ष विनोद शेलार के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर प्रचार के चलते गुटबाजी का शिकार दिखा. इस शिविर में एक लाख लोगों के जांच और उपचार का दावा किया गया था लेकिन चिकित्सको की कमी तथा अव्यवस्था के चलते मजाक बन गया. लोगों की कतार तो लगी लेकिन न तो उपचार हुआ और न दवाएं ही दी गयी. कुछ लोग जरुर लाभ ले सके. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष दानवे, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, शिक्षा मंत्री विनोद तावडे, सांसद गोपाल शेट्टी, सिवान के सांसद ओमप्रकाश यादव उपस्थित थे.

शिविर में सामान्य जांच, दंत चिकित्सा, कान-नाक-गला, ऑर्थोपेडिक, त्वचा, रक्त, युरोलॉजी, कैंसर तथा हृदय रोग जैसे विविध विभागों के लिए अलग विशेषज्ञ डॉक्टर्स की व्यवस्था की गयी थी. एलोपथी के साथ यहां योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्युप्रेशर, होमिओपथी के भी डॉक्टर मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com