spot_img
Homeमुंबईमेडिकल स्टोर मे चोरी सेल्समैन गिरफ्तार

मेडिकल स्टोर मे चोरी सेल्समैन गिरफ्तार

मुंबई (संवाददाता) !  अंधेरी के एक मेडिकल स्टोर से ३० लाख रुपए की दवा चोरी का मामला सामने आया है। डीएन नगर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर मेडिकल स्टोर में कार्यरत सेल्समैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सेल्समैन मेडिकल स्टोर से दवा चुराकर बेच दिया था।

अंधेरी (प.) के जेपी रोड स्थित कैनरा कंपाउंड के हरीशिवम सोसायटी में रहने वाले महेंद्र पुखराज जैन की मिलन केमिस्ट शॉप के नाम से मेडिकल स्टोर है। महेंद्र होलसेल दवा की सप्लाई करते हैं। उनके मेडिकल स्टोर से ३० लाख रुपए की दवा चोरी हो गयी । महेंद्र ने डीएन नगर पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज करवायी।

पुलिस ने मामले की छानबीन की, तो मेडिकल स्टोर में कार्यरत एक सेल्समैन पर शक हुआ। मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया, तो कुछ फुटेज में कैद सेल्समैन की गतिविधि काफी संदिग्ध थी। पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सेल्समैन के साथ कुछ मेडिकल स्टोर के शामिल होने का शक है। मेडिकल स्टोर सेल्समैन से चोरी की दवा मेडिकल स्टोर खरीदते थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com