उन्नाव (सं. भा.) । उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर में शार्ट सर्किट से लगी आग में घर के एक कमरे में सो रहे चार लोगों में दो की मौत हो गई। बाकी बचे दो लोग किसी तरह से जान बचाकर बाहर निकलने मेें सफल रहे।
गांव निवासी रामधीरज पुत्र भुइयांदीन के घर देर रात लगभग 10 बजे अचानक शार्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गई। इससे कमरे में सो रही रामधीरज की विवाहिता बेटी नन्ही और अरविंद किसी तरह से वहां से भाग निकले। नन्ही की ननद गिन्नारा (18) और किशन नाम के बालक की आग की चपेट में आने से मौत हो गई।


