spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमोबाइल शॉप से नकदी व सामान चोरी

मोबाइल शॉप से नकदी व सामान चोरी

पुरवा (सं. भा.) : शनिवार रात चोरों ने कोतवाली के गांव चमियानी स्थिति मोबाइल शॉप पर धावा बोलकर नकदी व मोबाइल पार कर दिये। पुलिस ने फिगर प्रिट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड को बुला घटनास्थल की जांच की।

बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव शिवदीन खेड़ा मगरायर निवासी अजीत कुमार पुत्र राजपाल की चमियानी में मां कालिका देवी टेलीकॉम के नाम से मोबाइल शॉप है। शनिवार शाम वह दुकान बंदकर घर चला गया। जिसके बाद चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर 1800 नकद समेत हजारों के कीमती मोबाइल पर कर दिए। सुबह जब अजीत दुकान पहुंचा तो शटर के ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। स्निफर डॉग मुख्य मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके तक गया और फिर लौट आया। इससे कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

पूर्व में भी हो चुकी चोरी

– 3 अक्टूबर 2019 को चोरों ने धावा बोलकर इसी दुकान से 15000 नकद, हजारों के मोबाइल व लैपटॉप पार कर दिये थे। जिसमें पुलिस ने पड़ोसी गांव बस्ती खेड़ा से दो लोगों को पकड़कर माल बरामद किया था। जिसके बाद चोरों को जेल भेजा गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com