सुलतानपुर (सं. भा.) : साल-दर-साल गर्मी में इजाफा होने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। गर्मी के शुरुआती दौर में ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है। 24 घंटे आपूर्ति का रोस्टर लड़खड़ा गया है। आधा दर्जन नए उपकेंद्रों का संचालन भी अभी तक शुरू नहीं किए जा सके हैं। ग्रीमीण इलाकों की स्थिति तो और खराब है। ऐसे में शासन की मंशानुसार निर्बाध आपूर्ति करना महकमे के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। गर्मी में उपभोक्ताओं की परेशानी व उसे दूर करने के लिए पॉवर कारपोरेशन की तैयारियों की पड़ताल करती एक रिपोर्ट..
गोसाईंगंज : तकनीकी खराबी के चलते भटमई पॉवरहाउस का संचालन शनिवार की रात करीब दस बजे अचानक ठप हो गया। जिससे उपकेंद्र के चारों फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। रात में कर्मियों ने खामी दुरुस्त करने से हाथ खड़े कर दिए। रविवार सुबह तक जब आपूर्ति नहीं शुरू हुई तो उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से इसका कारण पूछा। जिस पर उन्हें आश्वासन दिया गया कि दोपहर बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, मगर शाम छह बजे तक बिजली नहीं आई। जिससे कटका, कूरेभार, बरेहता व जय¨सहपुर फीडर क्षेत्र के करीब डेढ़ सौ गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता आरके पाल का कहना है कि सब स्टेशन की आउटगोइंग मशीन में खराबी आ गई है, सोमवार को सुबह तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।


