spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईशहर के कई इलाकों में जल जमाव रविवार को हुई झमाझम बारिश

शहर के कई इलाकों में जल जमाव रविवार को हुई झमाझम बारिश

मुंबई (सं. भा.)। शनिवार रात मानसून ने मुंबई में जोरदार दस्तक दी। शनिवार रात को शुरु हुई झमाझम बारिश का सिलसिला रविवार दिन भर जारी रहा। बारिश के चलते भागती-दौड़ती मुंबई की रपÌतार रविवार दिन भर मंद रही। मानसून के जोर पकड़ने से मुंबई पानी पानी हो गई है। मानसून के जोर पकड़ने के साथ ही शहर के मध्य में स्थित पवई झील लबालब हो गई है। वहीं मुंबईकरों की प्यास बुझाने वाली झीलों को अब भी तेज बारिश का इंतजार है।

गौरतलब है कि पवई झील के पानी का इस्तेमाल मुंबई की प्यास बुझाने के लिए नहीं किया जाता है। बल्कि पवई झील के पानी का उपयोग इंडस्ट्रियल कार्यों के लिए किया जाता है। रविवार को हुई झमाझम बारिश की वजह से दादर, हिंदमाता, परेल, मालाड और दहिसर में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा सड़कों पर से पानी निकालने के लिए मनपा को पंप का सहारा लेना पड़ा- जलभराव के कारण लोगों को जगह-जगह ट्रैफीक जाम का सामना करना पड़ा। मनपा ने रविवार को सांताक्रुज ९४.७ मिली और कोलाबा में १६.६ मिमी वर्षा दर्ज की है।

पेड़ गिरने से मौत, कई घायल

बारिश की वजह से मेट्रो सिनेमा के पास पेड़ गिरने की वजह से ६० वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं ४ लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए है। मनपा के अनुसार रविवार शाम ६ बजे के एम.जी रोड स्थित मेट्रो सिनेमा के करीब एक पेड़ गिर गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी बचाव कार्य में लग गए। उपचार के लिए अन्य ४ मरीजों को जीटी अस्पताल में भर्ती किया गया।

इसमें से १ मरीज की स्थित क्रिटिकल बताई जा रही है। जिसका उपचार आईसीयू में जारी है। बल्कि ३ मरीजों की स्थिती स्थित बनी हुई है।

आग लगने से १ की मौत

बारिश के साथ ही रविवार का दिन मुंबईकरों के लिए मुसीबत भरा रहा। गिरगांव के सेंटर प्लाझा के करीब स्थित कोठारी हाउस में आग लगने से १ की मौत हो गई है। कोठारी हाउस की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी आग ने कुछ ही मिनटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग की घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की ६ गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com