spot_img
Homeमुंबईशार्ट सर्किट से लगी आग एचडीएफसी बैंक का सामान जलकर राख

शार्ट सर्किट से लगी आग एचडीएफसी बैंक का सामान जलकर राख

विरार (सं. भा.)। वसई-विरार मनपा क्षेत्र के पश्चिम स्थित एचडीएफसी बैंक में अचानक आग लगने से बैंक में रखे सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल के जवानों ने आग पर काबू पाया। विरार पश्चिम के विùल मंदिर के ठीक सामने एचडीएफसी बैंक में प्रात: ४ बजे के आसपास बैंक के अंदर अचानक आग लग गयी, जिसकी जानकारी पर स्थानीय लोगों ने उक्त घटना की सूचना मनपा अग्निशमन विभाग को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मनपा अग्निशमन के मुख्य अधिकारी दिलीप पालव के नरतृत्व में विरार फायर अधकिारी व कर्मचारी ने किसी प्रकार आग को काबू में किया। फायर अधिकारी पालव ने बताया है कि आग की घटना शार्ट सर्किट से हुई थी जिसे मौके पर पहुंचे फायर की दो गाड़ियों ने आधे घंटे की मसक्कत के बाद काबू पाया।

इस घटना में बैंक में रखे सामान भी नुकसान होने की बात कही गयी। वहीं दूसरी ओर तेज बारिश के कारण गिरजा-निर्मल रोड क्षेत्र में एक बड़ा सा पेड़ गिरने की बात बतायी गयी, लेकिन इस हादसे में किसी भी प्रकार जनहानि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com