मुंबई (संवाददाता)। मुंबई बीजेपी के महामंत्री अमरजीत मिश्र ने मुंबई के पेâरीवालों के पक्ष में हॉकर्स पॉलिसी को जल्द लागू करने के लिए आवाज उठाने वाले बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी का सम्मान किया। उनके साथ फेरीवाले प्रतिनिधि भी मौजूद थे। गौरतलब है कि शेट्टी ने पिछले दिनों मनपा आयुक्त से मिल कर मुंबई में जल्द हॉकर्स पॉलिसी लागू करने की मांग की थी।
गौरतलब है कि मुंबई में हॉकर्स का मामला काफी संवेदनशील हो चुका है। इससे ३ लाख हॉकर्स के रोजी – रोटी का मामला जु़डा हुआ है। राज्य सरकार ने पॉलिसी बनाई है जो अगर लागू हो गई तो हॉकर्स की समस्या जरुर दूर हो सकती है। मिश्र ने गोपाल शेट्टी से अनुरोध किया कि असंगठित क्षेत्र से जु़डे फेरीवालों के हित में इन लोगों को न्याय मिलने तक इनके साथ रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि फेरीवाले अपनी मेहनत से शहर के लोगों को उत्तम दर्जे के फल और सब्जी उपलब्ध कराते हैं, उनके साथ मनपा प्रशासन का व्यवहार अच्छा होना चाहिए.


