सुलतानपुर (सं. भा.) : सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को पिछले वर्ष की तरह इस साल भी सरकार कर निश्शुल्क स्कूली ड्रेस नहीं देगी। जिसके चलते बच्चों व अभिभावकों में रोष व्याप्त है। सूती व पॉलिस्टर मिक्स कपड़ों का ड्रेस नया होगा।
भदैंया विकास खंड में करीब डेढ़ सौ राजकीय प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल के साथ ही दो दर्जन से अधिक मान्यता प्राप्त जूनियर स्कूल संचालित हैं। सहायता प्राप्त स्कूलों में भी शासन के निर्देश पर स्कूल प्रबंध समिति का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से स्कूल खाते का संचालन किया जाता है। स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को सरकार बैग, जूता, मिडडे मील, पाठ्य पुस्तक छात्रवृत्ति सहित अन्य सुविधाओं के साथ साल में दो ड्रेस भी उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन सहायता प्राप्त स्कूलों को ड्रेस न देने का शासनादेश जारी किया गया है। शासन के इस फैसले से ड्रेस मिलने वाले लाभ से वंचित रह जाएंगे। जब कि गत वर्ष अधिकाश स्कूलों में ड्रेस वितरण का पचास प्रतिशत भुगतान खाते में नहीं आया है और विद्यालय प्रबंध समिति ने ड्रेस का वितरण करा दिया। नये शासनादेश के अनुसार उन्हें बकाया राशि का भुगतान सरकार अब नहीं करेगी।
इन स्कूलों में चलती है जूनियर कक्षाएं
पब्लिक इंटर कॉलेज चौकियां, आदर्श हाईस्कूल भदैंया, बरियारशाह इंटर कालेज भरखरे, सुभाष इंटर कालेज कंधईपुर, परमहंस इंटर कालेज शिवगढ़, सुभाष इंटर कालेज संसारीपुर, जंजीरा दास इंटर कालेज नरहरपुर, भगवान दास इंटर कालेज विकवाजितपुर, गोसाईंबाबा बालिका इंटर कालेज गोपालपुर, शांति सदन जूनियर हाईस्कूल पखरौली सहित करीब दो दर्जन स्कूलों में जूनियर कक्षाए संचालित हैं, लेकिन बच्चे अब ड्रेस से वंचित रह जाएंगे।
शासनादेश के अनुरूप ही स्कूलों में बच्चों को ड्रेस जूते मोजे व बैग का वितरण किया जाता है। जिसके अनुसार केवल राजकीय स्कूलों के छात्रों को ही एक जोड़ी ड्रेस देने का आदेश अभी जारी हुआ है।
एबीआरसी, रणबीर सिंह


