spot_img
Homeमुंबईसही कौन? विंदू दारा सिंह की पत्नी या रिक्शा ड्रायवर ...

सही कौन? विंदू दारा सिंह की पत्नी या रिक्शा ड्रायवर मामला मोबाइल चोरी का

मुंबई (सं. भा.)। फिल्म अभिनेता विंदू दारा सिंह की पत्नी का मोबाइल छीन कर भागने वाले ऑटो ड्रायवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विंदू ने ट्वीट कर पुलिस से सहायता मांगी थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि उनकी पत्नी ऑटो में बैठ कर वापस आ रही थीं जब वे उतरने लगी तो ऑटो ड्रायवर ने उनका मोबाइल छीन कर भाग गया। उन्होंने ट्वीट ऑटो को फोटो मुंबई पुलिस और ट्रैफिल पुलिस को शेयर की थी।

ऑटो ड्रायवर गिरफ्तार

ट्वीट के बाद हरकत में आई पुलिस ने कुछ देर में ऑटो ड्रायवर का पता लगा लिया। ऑटो वाले ने पुलिस को बताया कि उसे यह फोन ऑटो में पड़ा मिला। उसने फोन को किसी यात्री से छीना नहीं है। जिसके बाद बिंदू ने फिर से पुलिस को ट्वीट कर कहा कि तकनीकी के इस युग में जव सब जगह सीसीटीवी लगे हैं, पुलिस से मेरी विनती है कि वह फुटेज देख कर एक्शन ले। ऑटो ड्रायवर झूठ बोल रहा है। उसने फोन छीना था न कि उसे पड़ा मिला। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस दुनिया बेस्ट पुलिस में से एक है। दोषी को पकड़ने के लिए धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com