मुंबई (संवाददाता)। खैरानी रोड स्थित मखारिया कंपाउंड के भानु फरसाण मार्ट में लगी आग के बाद सनसनी खेज खुलासे हो रहे है। मनपा के मुताबिक नमकीन के कारखाने को चलाने की इजाजत नहीं दी गई थी। फिर भी प्रशासन को धता बताते हुए बेध़डक कारखाना चलाया जा रहा था. मामले में साकीनाका पुलिस ने मालिक रमेश भानुशाली को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन उस पर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहा है।
वैसे तो लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ९० प्रतिशत से ज्यादा कारखाने अवैध तरीके से चलाए जा रहे हैं, यहां पर चल रहे कारखानों के पास किसी भी प्रकार के लाइसेंस नहीं है। सभी स्थानीय पुलिस और मनपा कार्यालय में बैठे बाबूओं के मिलीभगत से चलाए जा रहे हैं। कुर्ला एल का यह इलाका सबसे व्यस्ततम और ब़डे इलाके के रुप में जाना जाता है। लोग यहां पर दूर-दूर से रोजी-रोटी की तलाश में आकर नौकरी करते हैं। यहां पर ब़डे-ब़डे बॉयलर, फैक्ट्री ,गारमेंट ,कप़डे के वाशिंग प्लांट माजूद हैं। इसके पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। इन अवैध कारखानों में सुरक्षा के कोई उपाय नहीं है। अधिकांश गाले २ से ३ मंजिला है, जिसमें मजदूर भी रहते हैं। छोटी संकरी गालियां रास्ते , बहते गंदे पानी, चारों तरफ चिमनियों से निकलता धुआं यहां की पहचान बन चुका है।
यहां पर चल रहे सभी कारखानों और गालों की जांच कर लाइसेंस दिया जाना चाहिए, सुरक्षा के सभी उपाय होने चाहिए. चारो तरफ धुआं ही धुआं दिखाई प़डता है। लोग नौकरी करने के लिए आते हैं मजबूरी में यहां रहना प़डता है। अधिकांश कारखानों में कोई लाइसेंस नहीं है। प्रदूषण से लोगों में बीमारियां पैâलने का भी डर रहता है।


