spot_img
Homeमुंबईनाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

मुंबई (संवाददाता)। भिवंडी .पारिवारिक पहचान का गलत इस्तेमाल करते हुए २ नराधम रिक्शा चालकों ने नाबालिग छात्रा को धमकाते हुए सुनसान इमारत में ले जाकर व्यभिचार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नराधम रिक्शा चालकों को तत्परता से गिरफ्तार किया है। उक्त घटना समूचे क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है।

शहर पुलिस स्टेशन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रिक्शा चालक विजयकुमार ने कणेरी स्थित प़डोस में रहने वाली कक्षा ९ वीं की १३ वर्षीय छात्रा को लालच के जाल में फसा कर व जान से मारने की धमकी देकर अंजूरफाटा स्थित एक इमारत की खोली में ले जाकर दोस्त के साथ व्यभिचार किया। आरोपी विजयकुमार के साथ उसका दोस्त रिक्शा चालक संदीप पाटिल ने भी पुन:दूसरे दिन अन्यत्र स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया एवं पीड़ित छात्रा को धमकी दी कि अगर उक्त जानकारी परिजनों को दिया तो तुम्हारे साथ परिजनों का भी काम तमाम कर दूंगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com