spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईहाईटेंशन पोल की चपेट में ७ घर

हाईटेंशन पोल की चपेट में ७ घर

वसई (सं. भा.)। वसई-विरार मनपा क्षेत्र में शनिवार को तड़के अचानक हाईटेंशन पोल के गिरने से आसपास के ७ घर चपेट में आ गए। इस घटना में कई लोग घायल हो गए तथा घर में रखे उनके सामान मलबे में दबे गए। मौके पर पहुंचे मनपा अग्नि शमन दल के जवानों ने राहत व मदद कार्य किये।

वसई पूर्व अंतर्गत मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग स्थित बजरंगी ढाबा के पास जोरदार बारिश के चलते एक हाईटेंशन पोल गिर गया। जिसके चलते पास के झोपड़पट्टी के ७ झोपड़े उसकी चपेट में आ गये। इस दौरान अंदर रह रहे कई परिवार के सदस्य घायल हो गए। घायलों में एक महिला का हाथ फैक्चर हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मनपा की ओर से राहत-बचाव कार्य के लिए मनपा अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंचकर घरों के मलबे में दबे सामानों को निकालने का कार्य शुरु किया। वही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिजली विभाग के गिरे हाईटेंशन पोल (११ हजार वोल्टेज) को हटाने का कार्य भी शुरु कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com