spot_img
Homeमुंबईमान्यता प्राप्त स्कूल को तो़डने की साजिश ट्रस्ट ने लगाया बिल्डर-मनपा में...

मान्यता प्राप्त स्कूल को तो़डने की साजिश ट्रस्ट ने लगाया बिल्डर-मनपा में मिली भगत का आरोप

मुंबई (संवाददाता)। महावीर एजूकेशन ट्रस्ट एण्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित आर.डी. विद्या मंदिर को अवैध घोषित करने का मामला तूल पक़डता जा रहा है। कांदीवली (प) के गांधीनगर के महावीर स्कूल रोड स्थित इस स्कूल के आस-पास परिसर को एसआरए योजना के तहत विकसित किया जाना है।

ट्रस्ट के सचिव कृपाशंकर तिवारी ने मामले की लिखित शिकायत जिलाधिकारी के पास की है। तिवारी के अनुसार इस ट्रस्ट के तहत महावीर हाईस्कूल सन १९८१ से चल रहा है। इसे १९९०-९१ में सरकारी अनुदान प्राप्त मान्यता मिली है। जबकि आर.डी विद्या मंदिर को प्राथमिक विभाग को सन २००० में मान्यता मिली है। मनपा ने २००३ में एनओसी भी प्रदान किया है। ४०० से अधिक विद्यार्थियों वाले इस स्कूल को रुपारेल बिल्डर मनपा अधिकारियों को पैसा देकर अवैध बताकर तो़डना चाहता है। तिवारी ने मामले में दखल देते हुए जिलाधिकारी से ज्ञान मंदिर को न्याय दिलाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com