spot_img
Homeसंपादकीयवीजा पर अमेरिकी मनमानी

वीजा पर अमेरिकी मनमानी

अमेरिका जाने का सपना देख रहे भारतीयों को यह जानकर हैरानी हो सकती है कि टूरिस्ट वीजा भी पाना अब कितना दुरूह होता जा रहा है। वैसे भी अमेरिकी टूरिस्ट वीजा के लिए लोग साल – डेढ़ साल का इंतजार करते हैं। फिर भी वीजा पाना उनके लिए एक टेढ़ी खीर लगती है। मुंबई में एक ताजा मामला सामने आया है, जहां अमेरिका में ग्रीन कार्ड होल्डर लड़की की मुंबई में रहने वाली विधवा मां को वीजा देने से इंकार ही नहीं किया गया, बल्कि सिर्फ पांच मिनट में उसके वीजा आवेदन को निरस्त भी कर दिया गया। लड़की अपनी मां को एक महीने के टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका ले जाना चाहती थी। लड़की ने जो कहा उसके मुताबिक उसकी मां जो कि एक विधवा और गृहणी है। वह यहां भारत में उसके भाई के साथ रहती है। बेटी अपनी मां को अमेरिका ले जाना चाहती है। वह भी सिर्फ एक महीने के लिए। इसके लिए उसने मुंबई के अमेरिकन कॉन्स्यूलेट में अपनी मां के टूरिस्ट वीजा के लिए आवेदन किया। वीज़ा अधिकारी ने उनकी मां से यात्रा के खर्च के बारे में पूछा। मां ने बताया कि वह एक विधवा और गृहणी हैं। उसके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह अपनी बचत से यात्रा का खर्च खुद उठा रही हैं। इसके बावजूद वीजा अधिकारी ने मात्र पांच मिनट में ही उनका वीजा एप्लीकेशन रद्द कर दिया। मुंबई स्थित अमेरिकन कॉन्स्यूलेट से आया एक मामला किसी बड़े झटके और सबक से कम नहीं है। एक बुजुर्ग भारतीय मां जिनकी बेटी अमेरिका में ग्रीन कार्ड होल्डर है उनका B1/B2 टूरिस्ट वीजा इंटरव्यू के दौरान महज पांच मिनट में खारिज कर दिया गया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि वीज़ा अधिकारी ने उनसे बैंक बैलेंस या प्रॉपर्टी का एक भी कागज नहीं मांगा। इसीलिए सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बेटी के अमेरिका में रहने और खुद के पास पर्याप्त सेविंग्स होने के बावजूद वीज़ा अफसर ने बिना दस्तावेज़ देखे ही ऐसा फैसला क्यों लिया? लड़की ने एक पोस्ट में बताया है कि वीजा अधिकारी ने उनकी मां से उनकी यात्रा का मकसद पूछा। लड़की ने कहा कि उनके पिता नहीं हैं और उनकी मां उनके भाई के साथ भारत में रहती हैं। जबकि वो ग्रीन कार्ड होल्डर है और उनके पति अमेरिकी नागरिक थे। मां ने पहले कभी विदेश यात्रा नहीं की थी और यह अमेरिका की उनकी पहली यात्रा होने वाली थी जिसमें उन्हें बेटी के नए घर के गृह-प्रवेश समारोह में शामिल होना था। वीजा अधिकारी से लड़की की मां ने कहा ‘मेरे पास इतनी बचत है कि मैं अपनी एक महीने की यात्रा का खर्च उठा सकूं। मैं अपने बेटे के साथ रहती हूं इसलिए वह मेरे खर्चों का ध्यान रखता है और मैं अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट और दूसरे इन्वेस्टमेंट से मिलने वाले ब्याज से भी गुजारा करती हूं। मैं थोड़ी-बहुत कढ़ाई का काम भी करती हूं लेकिन यह सीज़नल होता है और हमेशा नहीं मिलता।’ लड़की ने कहा कि इतना सुनने के बाद अधिकारी ने ना कोई सवाल पूछा और ना ही कोई और डॉक्यूमेंट मांगे और उनकी वीजा एप्लीकेशन खारिज कर दी। वैसे देखा जाए तो यह सीधे – सीधे अमेरिका की मनमानी है। वैसे कुछ लोगों का कहना है कि असल में लड़की की मां ने अपने भारत से कोई मजबूत संबंध नहीं दिखाए। वो एक विधवा हैं जिनके पास कोई नौकरी नहीं है और जिनकी बेटी अमेरिका में अमीर है इसीलिए उनके भारत वापस लौटने की संभावना कम होती है इसीलिए उनका वीजा रद्द कर दिया गया होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com