spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईलिट्टी चोखा तो बहाना था, यादव भाइयों को मिलाना था, भव्य...

लिट्टी चोखा तो बहाना था, यादव भाइयों को मिलाना था, भव्य लिट्टी चोखा मेलावा हुआ सम्पन्न

मुंबई (सं. भा.) । लिट्टी चोखा से तो यूपी वालों का दिल का रिश्ता है. वैसे भी एक कहावत है कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है. इन्ही रिस्तो को कायम रखने के लिए यादव समाज के युवाओं ने कांदीवली पूर्व  क्रांति नगर स्थित समाज मंदिर प्रांगण में भव्य लिट्टी चोखा का आयोजन सम्पन्न किया गया. इस आयोजन में यादव समाज से जुड़े हज़ारों की संख्या में युवा एवं बुजुर्गों ने भाग लिया और अपने पारम्परिक व्यंजन लिट्टी चोखा का जमकर आनंद लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्दारियों को निभाई.

दरसअल लिट्टी चोखा तो बहाना है यहाँ तो यादव समाज को आगे बढ़ाना है इसी विचार को रखते हुए यादव युवाओं ने इस व्यंजन लिट्टी चोखा का आयोजन किया जिससे समाज के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आये और स्नेह मुलाकात का मौका दें.

कार्यक्रम प्रमुख के रूप में युवा नेता कमलेश यादव,सुधीर यादव,प्रमोद यादव(पत्रकार) प्रमोद यादव (पहलवान)जय सिंह यादव,मनोज यादव,भूपेंद्र यादव,चिंतामणि यादव,संतोष यादव,राजू यादव,सुरेश यादव, के अलावा अन्य यादव युवाओं ने आयोजन को सफल बनाया.

इस मौके पर आयोजक सुधीर यादव ने बताया कि आज यादव समाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमसब की है जिसके लिए ऐसे कार्यक्रमों का होना नितांत आवश्यक है.सुधीर ने कहां की मैं कोई कार्यक्रम राजनीति के लिए नही करता हूँ बल्कि समाज के कल्याण के किये करता हु. अगर समाज कल्याण के लिए जरूरत पड़ी तो राजनीति छोड़ दूंगा लेकिन समाज नही छोडूंगा.

तो वही पत्रकार प्रमोद यादव ने कहां की समाज से बढ़कर आज कुछ नही है. समाज को एक धागे में पिरोने के लिए ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को करते रहना चाहिए.वैसे तो लिट्टी चोखा एक बहाना था मुझे तो यादव भाइयों को एक मंच पर बुलाना था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com