मुंबई (सं. भा.)। संगठन हीं शक्ति है। इसी को उद्देश्य मान कर ठीक ७ साल पहले २९ मार्च २०११ को संगठन भारत नामक साप्ताहिक अखबार का शुरुआत किया गया। इस वर्ष २९ मार्च को ७ वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर संगठन भारत कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हनुमान जी का जन्मोत्सव होने के कारण इस दिन सुंदर कांड का पाठ संपन्न कराया गया। तदुपरांत आगंतुकों का आना जान शुरु हुआ। मुंबई महानगर के प्रतिष्ठित पत्रकारगणों के अलावा, राजनीति, समाजसेवा, व्यवसाय आदि से जुड़े लोगों ने संगठन भारत के संपादक राजकिशोर तिवारी को बधाई दी।
इस अवसर पर दोपहर का सामना के स्तंभकार एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश विक्रात, एन डी.टी.वी के वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र, दोपहर का सामना के वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकार विकास संघ के महासचिव अजय सिंह, मिड डे के पत्रकार समीउल्ला खान, नवभारत के वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रकाश मिश्र, पत्रकार राजेश सावंत , जयशंकर तिवारी, एस पी. उपाध्याय, भास्कर तिवारी, रिजवान सिद्धिकी, फरीद शेख, विविध बारती के उद्योषक आनंद सिंह, विधायक असलम शेख, नगरसेवक कमलेश यादव, कांग्रेस के नेता लालजी दूबे, मनसे के विभाग अध्यक्ष दिनेश सालवी, ऑस्कर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. नितीन पवार, समद खान, सफिउल्ला खान, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी।
आगंतुको का स्वागत संगठन भारत अखबार से जुड़े कविता साहनी, अंकित मिश्रा, अक्षय सावंत, अभिषेक सावंत, ऋकेष, महेश, अजय शुक्ला, बिना सिंह, अमर प्रजापति, हुसैन शेख, रजनी नाडार, ठाकुर जयशंकर सिंह ने किया। सुंदर कांड का पाठ अरुण मिश्र एवं उनके साथियों ने किया।


