spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईस्क्रिप्ट के बीच श्रुति हासन का कुकिंग शौक, हेल्दी स्नैक बनाकर किया...

स्क्रिप्ट के बीच श्रुति हासन का कुकिंग शौक, हेल्दी स्नैक बनाकर किया शेयर

मुंबई (स.भा.)। अभिनेत्री श्रुति हासन अपने अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी के मजेदार पल, फोटो और खाने-पीने से जुड़ी खास रेसिपी साझा करती रहती हैं।
इसी कड़ी में श्रुति हासन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक आसान और हेल्दी स्नैक बनाती नजर आईं।
अभिनेत्री ने बताया कि यह रेसिपी उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ने के दौरान सोशल मीडिया पर मिली थी, जिसे ट्राई करने के बाद उन्हें यह बेहद पसंद आई। उन्होंने इस स्नैक का नाम “खजूर और वेनिला ग्रीक योगर्ट स्नैक” बताया।
इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले खजूर को धोकर हल्का नरम करने के लिए गर्म पानी में भिगोया जाता है। इसके बाद उन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर एक बाउल में वेनिला ग्रीक योगर्ट के साथ मिलाया जाता है। ऊपर से थोड़ा सा ऑलिव ऑयल और हल्का नमक डालकर इसका स्वाद और बढ़ाया जाता है। यह स्नैक मीठे और नमकीन स्वाद का बेहतरीन संतुलन बनाता है।
इसे तुरंत परोसा जा सकता है या चाहें तो 10 से 15 मिनट फ्रिज में रखकर ठंडा करके भी खाया जा सकता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन जल्द ही निर्देशक पवन साधिनेनी की फिल्म “आकाशमलो ओका तारा” में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान और सत्विका वीरवल्ली भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक एडवेंचर-ड्रामा फिल्म है, जिसका पहला पोस्टर उनके जन्मदिन पर जारी किया गया था।
इसके अलावा श्रुति हासन ने एस. एस. राजामौली की मेगा बजट फिल्म “वाराणसी” के लिए संगीतकार एम. एम. कीरवानी के साथ मिलकर एक गाने को अपनी आवाज भी दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com