मुंबई, (सं.भा.): समाज में एकता, संस्कार और सामाजिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से ब्राह्मण एकता मंच एवं चैरिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह मुंबई में भव्य रूप से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में यह आयोजन मालाड पश्चिम स्थित अस्पी ऑडिटोरियम, लिंक रोड, मालाड (पश्चिम), मुंबई में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्वामी कैलाशपुरी महाकाल बाबा, पूर्व सांसद गजानन कीर्तिकर, सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, सुभाष शर्मा (डीआईजी सीआरपीएफ) और पूर्व कमिश्नर के.एस. मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा और सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान डॉ. सागर त्रिपाठी (साहित्यकार), चंद्र किशोर शर्मा (पत्रकार, लखनऊ), डॉ. ओमप्रकाश दूबे (संस्थापक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज), पं. उमेश दूबे (भवन निर्माता) और धर्मानुरागी रामदेव उर्फ मुन्ना पांडेय को ब्राह्मण भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. करुणा शंकर उपाध्याय, समाजसेवी संजय मिश्रा, राममंदिर वैष्णव आश्रम के ट्रस्टी लक्ष्मण द्विवेदी, समाजसेवी डॉ. अमर मिश्र, विवान कारूलकर, पं. अभिषेक दूबे, एडवोकेट विपिन दूबे, पटकथा लेखक बृजमोहन पांडेय और पं. हर्षित मिश्र को ब्राह्मण गौरव सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में वीरेंद्र याज्ञिक, डॉ. अमरनाथ मिश्र, जीएसटी कमिश्नर विवेक पांडेय, डॉ. राधेश्याम तिवारी, पं. अरुण मिश्रा, यूबीटी शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दूबे सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व ब्राह्मण एकता मंच एवं चैरिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. मिथिलेश मिश्र, उपाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, सचिव रामललित मिश्र व कमलेश तिवारी सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों का शाल व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। समारोह से पहले आयोजित कवि सम्मेलन में फिल्मी गीतकार विनोद दूबे, सुरेश शुक्ल, कुसुम तिवारी और राजेश दुबे ‘अल्हड़ असरदार’ ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि सुरेश मिश्र और पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने किया।


