spot_img
Homeमुंबईपुलिस की पहल, जनता का विश्वास मजबूत

पुलिस की पहल, जनता का विश्वास मजबूत

बीकेसी और विले पार्ले में लौटाई गई चोरी व गुम वस्तुएं

मुंबई (सं.भा.): चोरी और गुम हुए सामान को उसके सही मालिक तक वापस पहुंचाने की दिशा में मुंबई पुलिस ने एक विशेष कदम उठाया है। परिमंडल-8 के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बीकेसी, खेरवाड़ी, निर्मल नगर, वाकोला, विले पार्ले, सहार और एयरपोर्ट पुलिस स्टेशनों की ओर से जब्त की गई और लंबे समय से गुम रही वस्तुएं उनके मालिकों को लौटाई गईं।

इस मौके पर सोने की चैन, मोबाइल फोन, कीमती आभूषण, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं और नकद राशि शामिल थीं। पुलिस ने तकनीकी उपकरणों और आधुनिक जांच पद्धति का उपयोग करते हुए 164 चोरी हुए मोबाइल फोन भी खोज निकाले। कुल मिलाकर 39 लाख 77 हजार 100 रुपए मूल्य की वस्तुएं पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया के हाथों लोगों को सौंप दी गई। इस पहल से न केवल चोरी और गुम हुई वस्तुओं की वापसी सुनिश्चित हुई, बल्कि जनता का पुलिस पर भरोसा भी बढ़ा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में इस तरह के विशेष कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि चोरी और गुम हुए सामान की बरामदगी के साथ-साथ समाज में नागरिक और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com