spot_img
Homeमुंबईबिहार भागने से पहले दहिसर पुलिस ने पकड़ा शातिर चैन स्नैचर

बिहार भागने से पहले दहिसर पुलिस ने पकड़ा शातिर चैन स्नैचर

मुंबई(स भा): दहिसर पुलिस ने एक शातिर चैन स्नैचर को बुरहानपुर, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है, जो राह चलते बुजुर्ग महिलाओं को टार्गेट कर सोने की चेन छीनकर फरार हो जाता था। आरोपी बिहार भागने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और जीआरपी के सहयोग ने उसे भागने से पहले ही दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्यासुद्दीन अब्दुल सत्तार शेख, जो नालासोपारा में रहता है और मूल रूप से बिहार का निवासी है, ने दहिसर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के यशवंत तावड़े रोड, आजम डेरी के पास एक महिला के गले से 10 ग्राम सोने की चेन छीन ली थी।

सहायक पुलिस आयुक्त दहिसर, मालोजी शिंदे ने बताया कि आरोपी ट्रेन के जरिए बिहार भागने की तैयारी में था। पुलिस ने जीआरपी की मदद से उसे बुरहानपुर से गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से चुराई गई सोने की चेन बरामद की।

दहिसर पुलिस की तत्परता और जीआरपी के सहयोग से एक शातिर अपराधी को समय रहते पकड़ने में सफलता मिली, जिससे भविष्य में और महिलाओं के साथ ऐसे अपराध होने से रोका जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com