spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबई'लेबर' घोटालेबाज भी हैं अभियंता प्रशांत मांजरेकर

‘लेबर’ घोटालेबाज भी हैं अभियंता प्रशांत मांजरेकर

  • अंगुठा लगवाने के बदले खाते हैं कमीशन
  • लोकायुक्त, मनपा आयुक्त को ‘परिवर्तन फाउंडेशन’ करेगा शिकायत

मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली पश्चिम स्थित आर/साउथ वार्ड के घनकचरा विभाग के सहायक अभियंता प्रशांत मांजरेकर द्वारा किया जाने वाला एक और घोटाला सामने आया है। यह घोटाला है लेबर घोटाला। मुंबई को स्वच्छ रखने के लिए मनपा ने परमानेंट और कांट्रेक्ट पर सफाई कर्मचारियों को रखा है। इनमें से कुछ परमानेंट कर्मचारी अपना ड्यूटी नही कर घनकचरा विभाग के कार्यालय में लगी मशीन में सुबह और घर जाने के समय अपना अपना अंगूठा लगा कर हाजरी लगा देते हैं। नाम न छापने की शर्त पर मनपा आर/साउथ में कार्यरत एक सूत्र ने बताया कि अंगूठा लगाने के बदले सहायक अभियंता माजरेकर प्रत्येक लेबर से 6 हजार रुपए बतौर रिश्वत लेते हैं। यानी जिन परमानेंट लेबरों को मनपा मुंबई को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक महीने में हजारों रुपए वेतन के रूप में देती है। उन लेबरों को काम नहीं करने के बदले उनसे पैसे लेकर सहायक अभियंता प्रशांत मांजरेकर उन्हें प्रोत्साहन देते नजर आते हैं।

गौरतलब है कि मनपा आर/साउथ वार्ड के घनकचरा विभाग के सहायक अभियंता प्रशांत मांजरेकर के बारे में उन्हें जानने वाले तक कहते हैं कि वह पैसे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ‘स्वच्छता दूत घोटाला, कोरोना काल के दौरान ‘सेनेटाइजेशन’ घोटाला, लेबर घोटाला के अलावा ऐसे अनेको घोटालों में मांजरेकर परोक्ष या अपरोक्ष रूप से शामिल बताए जाते हैं। सहायक अभियंता प्रशांत मांजरेकर द्वारा किए जाने वाले घोटालों को लेकर परिर्वतन फाउंडेशन’ लोकायुक्त, मुख्यमंत्री. उपनगर के पालकमंत्री, सहित मनपा आयुक्त से मिलकर उनकी जांच करने और कार्रवाई करने की मांग करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com