spot_img
Homeमहावीर नगर में फुटपाथ से लेकर सड़क तक जाम

महावीर नगर में फुटपाथ से लेकर सड़क तक जाम

  • ट्राफिक पुलिस और मनपा रखे आंख बंद

मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली पश्चिम के महावीर नगर में डी मार्ट मॉल के सामने का रोड खाऊ गल्ली के नाम से इन दिनों विख्यात है। वहां रात आठ बजे से लेकर रात १२ बजे तक खाने के शौकीन लोगों की इतनी भीड़ होती है कि आम आदमी का वहां से आनाजाना मुश्किल हो जाता है।
इसको लेकर स्थानीय लोगों द्वारा बातंबार शिकायत किए जाने के बाद भी ट्राफिक पुलिस और मनपा के अधिकारियों ने इस ओर से अपनी आंखे बंद कर रखी हैं।


गौरतलब है कि मुंबई के सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने पर ट्राफिक विभाग से जुड़े पुलिस वाले या तो उस गाड़ी को टोविंग कर ले जाते हैं या फोटो निकाल कर फाइन मार देते हैं। वहीं महावीर नगर के जंक्शन पर बने दुकानों के आगे स्टॉल लगा कर उसे खाऊ गल्ली का रुप दे दिया गया है। वहां खाने आने वाले लोग फुटपाथ के नीचे सड़क पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर वहां खाने के लिए जमा हो जाते है। भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि फुटपाथ पर लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है।
रात ८ बजे से लेकर १२ बजे रात तक वहां सिर्फ और सिर्फ खाने वालों की भिड़ लगी रहती है। महावीर नगर के रहिवासियों ने इस संदर्भ में ट्राफिक पुलिस, और मनपा से शिकायत की है, पर कोई परिणाम नहीं निकला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com