spot_img
Homeमुंबई"राष्ट्रीय नेत्रहीन जूडो प्रतियोगिता" के स्वर्ण पदक विजेता दर्शन कांबले को पूर्व...

“राष्ट्रीय नेत्रहीन जूडो प्रतियोगिता” के स्वर्ण पदक विजेता दर्शन कांबले को पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया सम्मानित

बोरीवली (सं. भा.) : राष्ट्रीय नेत्रहीन जूडो प्रतियोगिता में कांदिवली निवासी तथा रुइया महाविद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र दर्शन कांबले ने स्वर्ण पदक जीतकर सनसनी मचा दी है। इस गौरवशाली यश संपादन के उपरांत उत्तर मुंबई सहित संपूर्ण मुंबई में दर्शन कांबले की विलक्षण प्रतिभा और योग्यता की चर्चा हो रही है। इसी दौरान उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने दर्शन कांबले का अपने कार्यालय में भव्य सत्कार किया।


जनसेवक गोपाल शेट्टी ने शाल, श्रीफल तथा फूलों का गुलदस्ता देते हुए दर्शन को सम्मानित किया तथा उसकी उपलब्धियों को देखते हुए भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार जीतकर सम्पूर्ण जगत में भारत माँ का नाम रोशन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दर्शन के भाई देवेश कांबले सहित उनका परिवार, मित्रगण व कई अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com