spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईदेश में तीसरे स्टेज पर पंहुचने पर उतारू है कोरोना वायरस, फिर...

देश में तीसरे स्टेज पर पंहुचने पर उतारू है कोरोना वायरस, फिर भी नहीं मान रहे लोग, कांदिवली के स्लम इलाके में सन्नाटे के बदले चहल-पहल बरकरार

मुंबई (सं. भा.) | देश में दिनों-दिन कोरोना वायरस मुंह चौड़ाकर बड़ी तेजी से फैल रहा है देखते देखते मरीजों की संख्या हजारों में पंहुच गई और मरने वालों के आकड़े बढ़ता जा रहा है | लेकिन कांदिवली पश्चिम के स्लम वाले इलाके गणेशनगर, लालजीपड़ा, गांधीनगर, अभिलाष नगर, जनता कालोनी और संजय नगर में पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी चहल-पहल में कमी नहीं आयी है | अभी तक गनीमत है कि कोरोना का बड़ा संक्रमण यहां नहीं है लेकिन कही संक्रमण का हादसा हुआ तो परिणाम बहुत भयानक होगा | समय रहते यहां एहतियात बरतना बहुत आवश्यक है ताकि कोरोना महामारी अपना पांव न पसार सके |

कोरोना से मारने वाले और संक्रमण के मरीजों आकड़े बताने लगे है कि कोविड १९ ( कोरोना ) आसानी से नहीं रुकने वाला है | भीड़ पर काबू पाने के उद्देश्य से रोड, रास्ते और गली में बैठने फेरी वालों को एकता नगर के म्हाडा मैदान में बैठा दिया गया है | फिर भी पर लगने वाली साग सब्जी के बाजार में गर्दी कम नहीं हो रही है | रोड पर भी लोग आवाजाही लगा रखे है गलियों में भीड़ का माहौल बना रखा है | पुलिस ने कई लोगों को सबक सिखया पर सुधार होना बाकी है |

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com