मुंबई (सं. भा.) सामाजिक संस्था परिवर्तन फाउंडेशन के तत्वावधान में गरीबों को घर घर मुफ्त राशन का पैकेट वितरित किया गया। पश्चिमी उपनगर के कांदीवली पूर्व के पोयसर स्थित बिहारी टेकडी और उसके आसपास की झोपड़पट्टियों के सौ से अधिक गरीबों के घरों में मदद पहुचाई गयी। कोरोना वायरस से बचने के लिए लगाए गए सम्पूर्ण लॉकडाउन के चलते मध्यम और निम्न वर्ग के सामने समस्या उत्पन्न हो गयी है।
संस्था अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ने बताया कि लोगो के सामने नौकरी धंधे के साथ भोजन का संकट खड़ा हो गया है। इसको ध्यान में रखते हुए हमने एक राशन किट तैयार किया है जिसमें चावल, आटा, तुअर दाल, खाद्य, शक्कर तथा हलदी, गर्म मसाला, साबुन आदि का समावेश है. वितरण कार्यक्रम में संस्था के जी.एस. तिवारी, वीना तिवारी, अंकित मिश्रा, अनूप तिवारी, बंटी धरौले आदि शामिल थे।


