spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईएलआयसी ने दी पॉलिसीधारकों को राहत

एलआयसी ने दी पॉलिसीधारकों को राहत

मुंबई (सं. भा.)। शीर्ष बीमा कंपनी एलआईसी के करोड़ों पॉलिसीधारकों को लॉकडाउन के कारण फिलहाल अपनी बीमा पॉलिसीयों के प्रीमियम का तत्काल भुगतान की चिंता करने की जरुरत नहीं है।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सभी पॉलिसीधारकों को प्रीमियम भुगतान के लिए ३० दिन का अतिरिक्त समय प्रदान किया है। जीवन बीमा बीमा नियामक ‘आईआरडीएआई’ द्वारा हाल ही में २१ दिन के देशव्यापी लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी के मापदण्डों के कारण उत्पन्न हालातों के मद्देनजर सभी जीवन बीमा पॉलिसीयों में प्रीमियम भुगतान हेतु अतिरिक्त ग्रेस अवधि प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रीमियम पेमेंट के लिए ३० दिन का एक्स्ट्रा समय

उसके अनुपालन में एलआईसी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जो पॉलिसीयां २१ मार्च २०२० को ग्रेस अवधि में थी, उन पॉलिसीयों में प्रीमियम भुगतान हेतु अब यह अवधि १५ अप्रैल २०२० तक उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त मार्च २०२० और अप्रैल २०२० के दौरान देय प्रीमियम वाली सभी पॉलिसियों के अंतर्गत प्रीमियम भुगतान हेतु सामान्य ग्रेस अवधि के साथ ३० दिन की अतिरिक्त ग्रेस अवधि उपलब्ध होगी। निगम ने यहां जारी बयान मे कहा कि पॉलिसीधारक एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in अथवा एलआईसी का ऑनलाइन ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान भी कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com