spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईमजदूरों के लिए मुफ्त भोजन, रोटरी क्लब का नित्य आयोजन

मजदूरों के लिए मुफ्त भोजन, रोटरी क्लब का नित्य आयोजन

मुंबई (सं. भा.)  कोरोना के प्रवाह को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से लगाए गए 21 दिवसीय लॉक डाउन में प्रवासी मजदूरों की सेवा में रोटरी क्लब ने आगे आते हुए अपने अन्य सहयोगी संस्थाओं की मदद से भोजन उपलब्ध कराने का अभियान शुरू किया है। इसके लिए मालाड पश्चिम में विशेष कम्युनिटी किचन का निर्माण किया गया है। यहां से बने खाने को स्वयंसेवक हाथ गाड़ियों में ले जाकर जरूरतमंदों तक इसका वितरण करते हैं।
आयोजन समिति के निगम पटेल ने बताया कि यह एक कठिन समय है, लेकिन हमारे संयुक्त प्रयास और एकजुटता से इस खतरे को समाप्त करने और बदले में हमारे आसपास के लोगों की रक्षा के लिए एकता का संकेत है। रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे नॉर्थवेस्ट मलाड, इनर व्हील रोटरी क्लब ऑफ नॉर्थ वेस्ट और फर्स्ट हेल्पलाइन फाउंडेशन के संयुक्त संयोजन में प्रवासी कामगारों और दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए साथ आए हैं। मालाड पश्चिम में पैक किए हुए ताजा भोजन की डिलीवरी की जा रही है। वर्तमान में हर दिन 600 लोगों की सेवा की जा रही है। दोपहर के भोजन और रात के खाने के साथ सुबह चाय बिस्कुट वितरित किया जा रहा है। इसमें स्थानीय पुलिस और बीएमसी कर्मचारियों के साथ मिलकर काम हो रहा है। आपातकाल में मोबाइल नंबर 09892420000 पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com